मुनव्वर राना की बेटी होने की सज़ा दी जा रही है: सुमैया राना
लखनऊ में नाग रिकता संशोधन क़ानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहीं क़रीब 150 अज्ञात और 30 महिलाओं के ख़िलाफ़ पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज की है. जिन महिलाओं के ख़िलाफ़ ना मज़द रिपोर्ट दर्ज की गई है उनमें मशहूर शायर मुनव्वर राना की दो बेटियां भी शामिल हैं. मुनव्वर राना की बड़ी बेटी सुमैया राना पहले दिन से ही प्रदर्शन में शामिल हैं और उस रात भी वहीं थीं, जब पुलिस वालों ने प्रदर्श नकारियों में बांटे जा रहे कंबल और खाने-पीने की ची ज़ें ज़ब्त कर ली थीं. बीबीसी से बातचीत में सुमैया कहती हैं कि उन्हें और उनकी बहन को इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वो मुनव्वर राना की बेटी हैं. सुमैया कहती हैं, "हमें तो एफ़आईआर की कोई सूचना नहीं मिली है और न ही कोई नोटिस है मेरे पास. नामज़द क्यों किया मुझे नहीं मालूम है. क्योंकि न तो मैं प्रोटेस्ट को लीड कर रही थी और न ही मैंने प्रोटेस्ट बुलाया था. मैं तो आम महिलाओं की तरह अपना विरोध दर्ज कराने के लिए बैठी थी और अभी भी बैठी हूं. मुझे तो यही लगता है कि हमें मुनव्वर राना की बेटी होने की ही सज़ा दी गई है क्योंकि सरकार समय-समय पर उन्हें टार्गेट करती रहती है ज...